शुभ टूल्स · CIBIL गेम
सच या अफ़वाह?CIBIL की बातें। कितनी सच हैं?
CIBIL और क्रेडिट रिपोर्ट के बारे में लोग जो कहते हैं। सच या अफ़वाह पर टैप कीजिए, हर बात के पीछे का असली नियम देखिए, और शुभ कमल की नौ पंखुड़ियाँ जलाइए।
शुभधनम एक लोन डिस्ट्रिब्यूशन फर्म (DSA) है।
0/ 9 · पंखुड़ियाँ जलीं
क्या आप नौ की नौ पंखुड़ियाँ जला सकते हैं?
हर सही जवाब पर एक सुनहरी पंखुड़ी जलती है। न साइन-अप, न कुछ टाइप करना, बस एक मिनट।
हर गेम में 20 कार्ड की गड्डी से 9 कार्ड आते हैं — हर बार नया मेल।
भारत में सिर्फ़ एक क्रेडिट ब्यूरो है — CIBIL।
RBI ने चार क्रेडिट ब्यूरो रजिस्टर किए हैं: TransUnion CIBIL, Experian, Equifax और CRIF High Mark। लेंडर इनमें से किसी को भी देख सकता है, इसलिए चारों जगह आपका रिकॉर्ड मायने रखता है।
अपना क्रेडिट स्कोर ख़ुद चेक करने से वह घटता है।
अपना स्कोर ख़ुद देखना सॉफ़्ट इन्क्वायरी है और इससे स्कोर नहीं घटता। सिर्फ़ लोन या कार्ड के लिए अप्लाई करने पर लेंडर की इन्क्वायरी गिनी जाती है।
हर क्रेडिट ब्यूरो को साल में एक बार आपकी पूरी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ़्त देनी होती है।
RBI नियम के अनुसार हर क्रेडिट ब्यूरो को साल में एक बार पूरी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ़्त देनी होती है। चार ब्यूरो हैं, यानी आप साल में चार बार अपना रिकॉर्ड देख सकते हैं।
RBI नियमजब कोई बैंक आपकी क्रेडिट रिपोर्ट निकालता है, तो आपको SMS या ईमेल आ सकता है।
RBI नियम के अनुसार जब आपकी रिपोर्ट निकाली जाती है, क्रेडिट ब्यूरो को आपको SMS या ईमेल से बताना होता है — जहाँ आपका मोबाइल नंबर या ईमेल दर्ज हो। बिना उम्मीद का अलर्ट आए, तो ज़रूर जाँचिए।
RBI नियम“No Cost EMI” पर लिया फ़ोन लोन नहीं होता।
ज़्यादातर No Cost EMI ख़रीद असल में किसी बैंक या NBFC का लोन होती है। यह आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में दिख सकती है, और EMI चूकी तो रिकॉर्ड बिगड़ सकता है।
क्रेडिट कार्ड का सिर्फ़ मिनिमम ड्यू भरना लेट पेमेंट माना जाता है।
मिनिमम ड्यू अगर ड्यू डेट तक भर दिया, तो कार्ड लेट रिपोर्ट नहीं होता। लेकिन बाक़ी रक़म पर ब्याज चलता रहता है, इसलिए जब हो सके पूरा टोटल ड्यू भरिए।
सैलरी ज़्यादा हो तो क्रेडिट स्कोर अपने आप बढ़ जाता है।
क्रेडिट ब्यूरो आपकी आमदनी पर स्कोर नहीं देते। स्कोर आपके चुकाने के तरीक़े से बनता है: समय पर EMI, कार्ड का इस्तेमाल, इन्क्वायरी और लोन का इतिहास।
पति या पत्नी का कमज़ोर स्कोर आपका स्कोर भी गिरा देता है।
हर व्यक्ति का क्रेडिट रिकॉर्ड अलग होता है। जीवनसाथी का रिकॉर्ड आप पर तभी असर डालता है जब जॉइंट लोन हो, या आप उनके लोन में को-एप्लिकेंट या गारंटर हों।
लोन पर “Settled” लिखा है, मतलब पूरा चुका दिया।
“Settled” आगे के लेंडर को बताता है कि पिछले लेंडर ने पूरी रक़म से कम लेकर खाता बंद किया। पूरा चुकाकर “Closed” होने से रिकॉर्ड मज़बूत रहता है।
रिपोर्ट की ग़लती शिकायत के 30 दिन में ठीक न हो, तो आपको रोज़ ₹100 मिल सकते हैं।
RBI नियम के अनुसार शिकायत 30 दिन में हल न हो, तो हर दिन ₹100 मुआवज़ा मिलता है, जो आपके बैंक खाते में आता है।
RBI नियमCIBIL स्कोर 300 से 900 के बीच होता है।
TransUnion CIBIL स्कोर 300 से 900 के पैमाने पर दिखता है। हर ब्यूरो अपना स्कोर अलग से बनाता है, इसलिए अलग-अलग ब्यूरो में आपके आँकड़े अलग हो सकते हैं।
लेंडर जब आपकी चूकी EMI ब्यूरो को रिपोर्ट करता है, तो उसे आपको SMS या ईमेल से बताना होता है।
RBI नियम के अनुसार लेंडर जब आपके लोन का डिफ़ॉल्ट या लेट पेमेंट क्रेडिट ब्यूरो को भेजता है, तो उसे आपको SMS या ईमेल करना होता है। इससे आपको जल्दी सँभलने का मौक़ा मिलता है।
RBI नियमबैंक आपकी क्रेडिट रिपोर्ट महीने में सिर्फ़ एक बार अपडेट करते हैं।
1 जनवरी 2025 से RBI के नियम के अनुसार लेंडर हर 15 दिन में — हर महीने की 15 तारीख़ और आख़िरी दिन — जानकारी भेजते हैं। अच्छे और बुरे दोनों बदलाव अब जल्दी दिखते हैं।
RBI नियमकभी लोन या कार्ड न लिया हो तो स्कोर सबसे अच्छा होता है।
क्रेडिट इतिहास न हो तो स्कोर बनाने के लिए कुछ होता ही नहीं — रिपोर्ट में ऊँचे स्कोर की जगह “कोई इतिहास नहीं” दिखता है। समय पर चुकाया छोटा कार्ड या लोन ऐसा रिकॉर्ड बनाता है जो लेंडर देख सकें।
क्रेडिट कार्ड बंद करते ही वह रिपोर्ट से ग़ायब हो जाता है।
बंद खाते भी आपके क्रेडिट इतिहास में रहते हैं। अच्छे से चलाकर बंद किया कार्ड अच्छा रिकॉर्ड दिखाता रहता है; बकाया के साथ बंद किया कार्ड वह बकाया भी दिखाता रहता है।
डेबिट कार्ड रोज़ इस्तेमाल करने से क्रेडिट स्कोर बनता है।
डेबिट कार्ड आपके बैंक खाते का अपना पैसा ख़र्च करता है। यह क्रेडिट नहीं है, इसलिए क्रेडिट ब्यूरो को रिपोर्ट नहीं होता।
गोल्ड लोन भी आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में दिख सकता है।
बैंक और NBFC का गोल्ड लोन भी बाक़ी लोन की तरह होता है और आमतौर पर क्रेडिट ब्यूरो को रिपोर्ट होता है। समय पर चुकाने से रिकॉर्ड अच्छा होता है; देरी से बिगड़ सकता है।
आपका लोन पास होगा या रिजेक्ट, यह CIBIL तय करता है।
क्रेडिट ब्यूरो सिर्फ़ आपका क्रेडिट रिकॉर्ड रखता और देता है। लोन मंज़ूर करने का फ़ैसला हमेशा बैंक या NBFC अपनी पॉलिसी से करता है।
जॉइंट लोन में एक EMI चूकी तो दोनों का रिकॉर्ड प्रभावित हो सकता है।
जॉइंट लोन में हर उधार लेने वाला पूरी EMI के लिए ज़िम्मेदार होता है, इसलिए चूकी EMI हर एक की क्रेडिट रिपोर्ट में दिख सकती है।
लोन पूरा चुकाते ही उसका इतिहास रिपोर्ट से मिट जाता है।
पूरा चुकाया लोन “Closed” होकर आपके इतिहास में रहता है। सालों की समय पर भरी EMI लोन ख़त्म होने के बाद भी आपके पक्ष में काम करती रहती है।
आपका क्रेडिट IQ
0/ 9
इस गेम के असली नियम (सेव कर लीजिए)
- भारत में एक नहीं, चार क्रेडिट ब्यूरो हैं।आपके लिए नया
- अपना स्कोर ख़ुद देखना सुरक्षित है।आपके लिए नया
- हर ब्यूरो से साल में एक पूरी रिपोर्ट मुफ़्त।आपके लिए नया
- रिपोर्ट निकाली जाए तो आपको अलर्ट मिलता है।आपके लिए नया
- No Cost EMI भी आमतौर पर लोन ही है।आपके लिए नया
- समय पर मिनिमम ड्यू लेट नहीं — पर ब्याज चलता है।आपके लिए नया
- स्कोर सैलरी से नहीं, चुकाने से बनता है।आपके लिए नया
- आपका रिकॉर्ड सिर्फ़ आपका — जब तक साथ साइन न करें।आपके लिए नया
- “Settled” और “Closed” एक नहीं हैं।आपके लिए नया
- 30 दिन में ग़लती न सुधरे: रोज़ ₹100।आपके लिए नया
- CIBIL स्कोर का पैमाना: 300 से 900।आपके लिए नया
- चूकी EMI रिपोर्ट हुई? आपको SMS या ईमेल आता है।आपके लिए नया
- लेंडर हर 15 दिन में रिपोर्ट करते हैं, महीने में एक बार नहीं।आपके लिए नया
- कोई इतिहास नहीं = अच्छा स्कोर नहीं।आपके लिए नया
- बंद खाते भी इतिहास में रहते हैं।आपके लिए नया
- डेबिट कार्ड से क्रेडिट नहीं बनता।आपके लिए नया
- गोल्ड लोन भी रिपोर्ट में दिखता है।आपके लिए नया
- फ़ैसला लेंडर का है, ब्यूरो का नहीं।आपके लिए नया
- जॉइंट लोन: एक चूकी EMI दोनों पर।आपके लिए नया
- चुकाए लोन रिकॉर्ड को मज़बूत करते रहते हैं।आपके लिए नया
अपनी रिपोर्ट लाइए। हम उसे समझने में और कौन-से लेंडर फ़िट हो सकते हैं, यह देखने में मदद करते हैं।
यह जानकारी का गेम है। यह आपका क्रेडिट स्कोर नहीं दिखाता और न ही उसका अनुमान लगाता है।
नियम RBI के क्रेडिट इन्फ़ॉर्मेशन निर्देशों से आसान शब्दों में लिए गए हैं; सटीक शब्द उन्हीं निर्देशों में हैं। आपका असली स्कोर सिर्फ़ क्रेडिट ब्यूरो की रिपोर्ट में होता है। सामान्य जानकारी, वित्तीय सलाह नहीं।
शुभधनम एक लोन डिस्ट्रिब्यूशन फर्म (DSA) है। लोन का फ़ैसला बैंक और NBFC करते हैं।
शुभ शगुन
किसी अपने को इसकी ज़रूरत है?
यह टूल उन्हें WhatsApp पर भेजिए, लिंक पर आपका नाम रहेगा। वे हमारे ज़रिए लोन लें तो आपको ₹11,001 तक का शुभ शगुन।
शुभ शगुन कैसे काम करता है →